सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप के द्वारा सी. डब्लू. एस. एन . विकलांग छात्रावास क़े बच्चो को दिए गरम कपडे
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप के द्वारा सी. डब्लू. एस. एन . विकलांग छात्रावा प्रेम नगर कटनी पुराना एनकेजी थाने के बाजू में सभी बच्चों को गरम जैकेट, जींस, बोतल आदि सामग्री उपहार स्वरूप दी गई ।
एवं समिति की सचिव श्रीमती वाणी गट्टानी जी के पति स्वर्गीय श्री रामानुज गट्टानी जी के प्रथम पुण्य तिथि के उपलक्ष में बच्चों को जूते, मोजे ,टोपा वितरण किए गए।
इसके साथ ही शिवानी बर्मन जी के बेटे अरमान बर्मन का भी जन्मदिन समारोह वहां पर मनाया गया सभी बच्चों के साथ केक कटिंग करके सेलिब्रेशन किया गया।
जिसमें समिति से अध्यक्ष माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, एवं श्वेता पाठक ,रोशनी जायसवाल, मंजू शर्मा, शिवानी बर्मन, सोनाली गुप्ता, श्रुति सेठिया, नीतू सोनी, भव्या जसूजा ,निहारिका शर्मा, सिमरन जायसवाल ,अनायका तिवारी, श्री निलेश पाठक जी, पंकज निगम, रवि शर्मा, मोनू गट्टानी, मनीष गुप्ता, कार्तिकेय जायसवाल, पीयूष सेठिया आदि सदस्यों की उपस्थिति रही