Site icon Yashbharat.com

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप ने शरद पूर्णिमा पर सर्वशक्ति राधे कृष्ण महारास महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया

IMG 20251007 WA0012

सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप ने शरद पूर्णिमा पर सर्वशक्ति राधे कृष्ण महारास महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किय

कटनी- सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वुमन्स पावर ग्रुप के द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में सर्वशक्ति राधे कृष्ण महारास महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें सर्वप्रथम कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा एवं राधे कृष्णा भगवान जी पूजा अर्चना निलेश महाराज के मंत्रौ उच्चारण के साथ की गई।
मुख्य अतिथि के रूप में श्वेता पाठक जी, रेखा चौदहा,शोभा चौदहा जी, अमिता चौदहा जी अनीता कनकने एवं अनिता चौदहा जी के द्वारा माता रानी का दीप जलाकर सर्वशक्ति राधे कृष्ण महारास की की शुरुआत की गई। महारास की शुरुआत माता रानी के आगमन के साथ हुआ इसके साथ ही राधा कृष्ण की सुंदर मनमोहक महारास आरंभ हुआ इसके साथी कटनी की समस्त महिलाएं एवं महिला मंडल शरद पूर्णिमा के पावन पर्व में गोपी स्वरूप में महारास करने धरती पर मानो स्वयं उतर आई हो।
सर्वशक्ति समिति के द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्यों का स्वागत अभिनंदन सर्वशक्ति समिति की अध्यक्ष माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी एवं कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा के द्वारा किया गया। सर्वशक्ति समिति लक्ष्मी नारायण मंदिर के ट्रस्ट कमेटी के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करती है कि उन्हें शरद पूर्णिमा के दिन यह महोत्सव करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह सौभाग्य उन्हें हर साल मिलता रहे इन्हीं शुभकामनाओं के साथ समिति से अध्यक्ष माही तिवारी, सचिव वाणी गट्टानी, कोषाध्यक्ष श्रुति चौदहा, शिवानी बर्मन, मधु गुप्ता, रिया खमपरिया, दीपशिखा सेन,सोनिया चौरसिया, शिखा खमपरिया, मधु त्रिपाठी, अनामिका तिवारी, पूजा खमपरिया, रूपा बर्मन ,रूपाली शर्मा, श्रुति सेठिया, भारती दीदी, एवं कटनी नगरवासी।

Exit mobile version