Site icon Yashbharat.com

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया सरपंच संघ, प्रत्येक सरपंच 5 हजार रूपए की सहायता राशि देगा

IMG 20240731 WA0004

कटनी। ढीमरखेड़ा में पिछले दिनों आई बाढ़ से प्रभावित हुए ग्रामीणों की मदद के लिए समाजसेवी संस्थाओं सहित दूसरे संघ, संगठनों की ओर से राहत राशि व मदद करने का सिलसिला जारी है। सरपंच संघ की ओर से भी बाढ़ पीडि़तों को मदद दी जा रही है।

अधिकांश सरपंच 5-5 हजार रूपए की की राशि एकत्रित कर बाढ़ आपदा के लिए एक मुस्त राशि कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को दी जा रही है। सरपंच संघ के अध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि 59 सरपंचों के द्धारा 5-5 हजार रूपए मदद स्वरूप बाढ़ पीडि़तों के लिए दिए जा रहे हैं।

जिसमें मोहित पाठक सरपंच ग्राम पंचायत जुहला, हिमांशु त्रिपाठी सरपंच ग्राम पंचायत सरसवाही, संतोष निषाद सरपंच मझगांव फाटक, पटवारा सरपंच संजीव पटेल, लखापतेरी सरपंच कल्लू दास बैरागी, पिपरिया सरपंच सौरभ सिंह चौहान, कटंगी कला सरपंच सुमित गुप्ता, सरपंच समुंदर सिंह घंघरी कला, अख्तर खान सरपंच सलैया, नरेश पाल सरपंच खड़ोला, शिवकुमार तिवारी सरपंच देवरी टोला, जरवाही सरपंच सल्लू मिश्रा, पडुआ सरपंच राजेश पटेल, पहाड़ी सरपंच बृजनंदन पटेल, झलवारा सरपंच संजू पटेल, तखला सरपंच अनिल चौहान, वाजिद खान सरपंच चाका, विजय पटेल सरपंच बड़ेरा, सरपंच कल्पना विजय सिंह मड़ई, विनोद तिवारी(गुलानी) सरपंच देवराखुर्द, देवरीहटाई सरपंच शिवकल्याण सिंह शामिल हैं। इन सभी सरपंचों ने 5-5 हजार रूपए की राशि एकत्रित कर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को सौंपी गई है।

Exit mobile version