Fashionराष्ट्रीय

#SareeTwitter : ट्विटर पर साड़ी ट्रेंडिंग में प्रियंका गांधी भी हुईं शामिल

फैशन डेस्‍क। शेयर की शादी की तस्वीरसोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से साड़ी ट्रेंड कर रही है। कई फिल्मी हस्तियां, नेता, अधिकारी और पुलिस ऑफिसर अपनी साड़ी वाली फोटो को #SareeTwitter के साथ ट्विटर पर शेयर कर रही हैं।

इस ट्रेंड में अब एक नया नाम और जुड़ गया है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने साड़ी में अपनी एक फोटो बुधवार की सुबह ट्विटर पर शेयर की। खास बात ये है कि उनकी ये फोटो 12 साल पुरानी है। ये फोटो उनकी शादी के दिन की है। फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, ’22 साल पहले मेरी शादी की सुबह पूजा की तस्वीर’। इसे उन्होंने #SareeTwitter के साथ ट्वीट किया।

बता दें कि प्रियंका गांधी की शादी 18 फरवरी 1997 को कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा के साथ हुई थी। प्रियंका गांधी वाड्रा ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती हैं।

वो सोशल नीडिया से लगातार सरकार पर निशाना साधती रही हैं। किसी मुद्दे पर ट्वीट करना हो या फिर त्योहारों पर आम लोगों को बधाई देना, प्रियंका हर बार ट्वीटर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती हैं।कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हुईं प्रियंका चतुर्वेदी ने भी अपनी कुछ साड़ी वाली तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं।

प्रियंका ने लिखा कि साड़ी ट्विटर पर ट्रेंड कर रही है तो मैं कैसे इस हैशटैग के साथ ट्वीट करने से चूक सकती हूं।कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने भी अपनी साड़ी वाली कई तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट कीं।

उन्होंने लिखा कि मुझे ये सबसे सुंदर पोशाक पहनना बेहद पसंद है। ट्विटर पर पिछले दो दिनों में कई फिल्मी हस्तियों, नेता, अधिकारी और पुलिस ऑफिसरों ने साड़ी में अपनी फोटो साझा कीं। इसके जवाब में पुरुषों ने भी ट्विटर पर #KurtaTwitter चलाया।

Leave a Reply

Back to top button