Latestमध्यप्रदेश
संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

जबलपुर। MP हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा को मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को नियुक्ति आदेश जारी किए। बता दें कि मप्र हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बतौर वरिष्ठतम न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को नियुक्त किया गया था। वह 30 मई, 2024 को दिल्ली हाई कोर्ट से स्थानांतरित होकर मप्र हाई कोर्ट आए थे। मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत के पदभार संभालने से पूर्व भी यहां कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश पद की जिम्मेदारी संभाल चुके थे।