Site icon Yashbharat.com

संजय राउत के भाई ने महिला उम्मीदवार को ‘बकरी’ कहा, विक्रोली सीट पर सुवर्णा करंजे का किया अपमान

sanjay raut sunil raut

संजय राउत के भाई ने महिला उम्मीदवार को ‘बकरी’ कहा, विक्रोली सीट पर सुवर्णा करंजे का किया अपमान।शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता के एक बार फिर बोल बिगड़ गए. संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिवसेना शिंदे गुट की विक्रोली सीट से उम्मीदवार सुवर्णा करंजे का अपमान किया और उन्हें बकरी कह कर बुलाया. इससे पहले भी पार्टी ने महिला का अपमान किया था. पार्टी के सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को माल कहकर संबोधित किया था।

November Bank Holiday: नवंबर महीने में बैंकों के अवकाश, जानें तारीखें

संजय राउत के भाई ने महिला उम्मीदवार को ‘बकरी’ कहा, विक्रोली सीट पर सुवर्णा करंजे का किया अपमान

संजय राउत, सुनील राउत

शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता और संजय राउत के भाई सुनील राउत ने महिलाओं का अपमान किया है. सुनील राउत ने शिवसेना शिंदे गुट की महिला उम्मीदवार को बकरी बताया. शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के सांसद अरविंद सावंत ने पहले ही शिंदे गुट की उम्मीदवार शायना एनसी को माल कहकर संबोधित किया था. इसी के बाद अब एक बार फिर पार्टी के नेता ने महिलाओं का अपमान किया है।

अब संजय राउत के भाई सुनील राउत का विवादित वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सुनील राउत बता रहे हैं कि उनके सामने कोई उम्मीदवार ही नहीं है।

उन्होंने कहा, वो दस से साल से विधायक है  अब कोई उम्मीदवार नहीं मिला तो एक बकरी को लाकर मेरे सामने खड़ा कर दिया. अब बकरी आई तो बकरे को सर झुकाना ही पड़ेगा।

किस उम्मीदवार का किया अपमान?

दरअसल, सुनील राउत विक्रोली विधानसभा से तीसरी बार शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के उम्मीदवार बने हैं. अब उन्हें उम्मीद है वो जीतेंगे ही नहीं बल्कि इस बार मंत्री भी बनेंगे. सुनील राउत के सामने शिवसेना शिंदे गुट ने इलाके की पार्षद सुवर्णा करंजे को उम्मीदवार बनाया है. वो उन्हें ही बकरी कह कर संबोधित कर रहे हैं।

“मुसलमान शिवसेना के साथ”

इसी के साथ सुनील राउत ने कहा, मुस्लिम हमेशा उनकी पार्टी के साथ है. सुनील राउत ने कहा, आज की तारीख में मुसलमान सबसे ज्यादा शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के साथ है, इसीलिए लोकसभा चुनाव में ईशान्य मुंबई (नॉर्थ ईस्ट मुंबई) की सीट पर मुस्लिमों ने एक तरफा वोट किया और उनके उम्मीदवार संजय पाटिल ने बंपर जीत हासिल की।

मानखुर्द से 85 हजार की लीड मिली और उसी लीड को कोई तोड़ नहीं सका. संजय पाटिल ने नॉर्थ ईस्ट सीट से बीजेपी के मिहिर कोटेचा को 29 हजार 861 वोटों से हराया था. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे

Exit mobile version