संगम में विदेशी राजनयिकों की डुबकी: 77 देशों के 118 राजनयिक होंगे शामिल

संगम में विदेशी राजनयिकों की डुबकी: 77 देशों के 118 राजनयिक होंगे शामिल

संगम में विदेशी राजनयिकों की डुबकी: 77 देशों के 118 राजनयिक होंगे शामिल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज डिप्लोमैट्स का 116 सदस्यीय दल प्रयागराज पहुंचेगा. इसी दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी महाकुंभ में जाने वाले हैं. ये सभी विदेशी मेहमान उपराष्ट्रपति के साथ संगम में स्नान करेंगे।

राजनयिक मिशनों के प्रमुखों का महाकुंभ नगर भ्रमण

महाकुंभ नगर  । दिल्ली स्थित विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रमुख 1 फरवरी 2025 को महाकुंभ 2025 में सहभागिता हेतु महाकुंभ नगर (प्रयागराज) का भ्रमण करेंगे। राजनयिक प्रतिनिधिमंडल पूर्वाह्न 11:00 बजे महाकुंभ नगर पहुंचेगा। आगमन के पश्चात वे मेले के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे, जिनमें संगम पर पवित्र स्नान, अक्षयवट दर्शन, हनुमान मंदिर, डिजिटल महाकुंभ अनुभव केंद्र, यूपी स्टेट पवेलियन प्रदर्शनी और महाकुंभ अखाड़ा सेक्टर का भ्रमण शामिल है।

शाम में यमुना कॉम्प्लेक्स में हाई टी के उपरांत राजनयिक दल महाकुंभ अखाड़ा सेक्टर पहुंचेगा, जहां वे अखाड़ों की परंपराओं और आध्यात्मिक संस्कृति से अवगत होंगे। रात्रि में अशोक स्तंभ के समक्ष समूह चित्र लेने के उपरांत, प्रतिनिधिमंडल 21:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगा।

उपराष्ट्रपति का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम

महाकुंभ नगर । माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ 1 फरवरी को पूर्वाह्न 11:45 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और महाकुंभ 2025 से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति अपराह्न 04:05 बजे प्रयागराज से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयागराज भ्रमण कार्यक्रम

महाकुंभ नगर, । मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ 1 फरवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और उपराष्ट्रपति के स्वागत में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति के साथ महाकुंभ 2025 से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सेक्टर-21 स्थित सतुआ बाबा आश्रम और सेक्टर-5 स्थित भारत सेवा श्रम शिविर का दौरा करेंगे। तत्पश्चात वे मेला सर्किट हाउस में हेड्स ऑफ मिशन के प्रतिनिधियों से भेंट वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 6:55 बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

संगम में विदेशी राजनयिकों की डुबकी: 77 देशों के 118 राजनयिक होंगे शामिल

Exit mobile version