Site icon Yashbharat.com

Sandeep Nahar Suicide: अभिनेता संदीप नाहर ने 10 मिनट का वीडियो बनाया फिर कर ली खुदकुशी

n254474172be82648fb122c565507b59507735b6d80ec11f1bba15a0aa249e38deee5cdaf4

Sandeep Nahar Suicide: अभिनेता संदीप नाहर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. संदीप नाहर ने खुदकुशी से पहले 10 मिनट का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर डाला.

Sandeep Nahar Suicide: अभिनेता संदीप नाहर ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है. संदीप एम एस धोनी अनटोल्ड स्टोरी और केसरी जैसी फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं. मुंबई पुलिस ने कहा है कि नाहर ने मुंबई के गोरेगांव स्थित अपने आवास में उन्होंने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली. पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

 

संदीप नाहर ने आज ही पत्नी और हालात से तंग आकर‌ खुदकुशी कर लेने‌ की धमकी भरा वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट किया था.

साथ ही उन्होंने फेसबुक पर विस्तार से घटनाक्रम का जिक्र भी किया है.

 

10 मिनट के वीडियो में संदीप नाहर कह रहे हैं, ”मुझे आपने कई फिल्मों में देखा होगा. एमएस धोनी में मैंने छोटू भैया का किरदार निभाया था. आज यह वीडियो बनाने का मकसद है. मकसद ये है कि हमारी जिंदगी में कई प्रॉब्लम चल रही है. मैं दीमागी तौर पर स्टेबल नहीं हूं. इसकी वजह मेरी पत्नी कंचन शर्मा है. डेढ़ दो साल से मैं ट्रोमा से गुजर रहा हूं. मैंने पत्नी को बार-बार समझाया है. 365 दिन लड़ना. हर रोज सुसाइड की बात करना. वो कहती है मैं मर जाऊंगी और तुझे फंसा दूंगी.”

 

वीडियो में आगे कहते हैं, ”मैं परेशान हो चुका है. मेरी फैमली को गाली देती है. मां को गाली देती है. मैं उसके सामने घर वालों की फोन नहीं उठा पाता हूं. मेरा नाम किसी से भी जोड़ देती है. शक करती है. शक का इलाज नहीं है. हर समय लड़ती है.पिछले दिनों घर से भाग गई थी. मैं फिर ढूंढने लगा. इसकी मां इसे साथ देती है. केस करने की धमकी देती है. ”

 

संदीप नाहर आगे कहते हैं कि कंचन का 2015-16 में एक एक्स था. जिसके साथ छह साल ये रही है. इसने अपने एक एक्स को जेल भिजवाया एक झूठे केस में. मैंने इससे तरस खाकर शादी की थी. साथ देने के लिए 2019 की बात है. हमारी नहीं बनी. कोरोना की वजह से जब घर गया तो वहां उसका वेलकम किया.

 

संदीप कहते हैं, ”दोस्तों अगर मैं कुछ करता हूं तो घर वालों को ये (कंचन) परेशान नहीं करे. मेरी फैमली से ये बहुत नफरत करती है. केस नहीं करे. बुलेट डैडी को देना चाहता हूं. चेन मां को देना चाहता हूं. कैश कंचन ले जाए. उसे गलतियों का कभी एहसास नहीं होता है. मैं चाहता हूं कि गलतियों का एहसास हो. अगर वो आगे शादी करती है तो उसके दिमाग का कोई इलाज जरूर करा दे.”

Exit mobile version