Site icon Yashbharat.com

संप्रेषणा नाट्य मंच नवीन प्रस्तुति नाटक वसुधैव कटुंबकम

IMG 20240221 WA0019 scaled

कटनी। संप्रेषणा नाट्य मंच नवीन प्रस्तुति नाटक वसुधैव कटुंबकम प्रस्तुति दी गई।
आज 21 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोतसव की २५वी वर्षगांठ को हर्षोल्लास से मनाये जाने के क्रम में संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी द्वारा शहर की आयुध निर्माणी स्थित संप्रेषणा नाट्य गृह में नाटक वसुधैव कुटुंबकम की सफलता पूर्वक प्रस्तुति दी गई संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में भारत रंग महोत्सव की श्रंखला में एक नयी प्रस्तुति दी गई है ज्ञात्वय हो की भारत रंग महोत्सव की 25 वी वर्षगांठ पूरे देश में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है जिसका समापन जन भारत रंग प्रस्तुतियों से होगा पूरे भारत वर्ष की नाट्य संस्थाओ ने इसमें भागीदारी ली है जिसमे संप्रेषणा नाट्य मंच, कटनी की तरफ से नाटक वसुधैव कुटुंबकम का मंचन आज दिनांक 21 फरवरी को शाम 4 बजे से आयुध निर्माणी स्थित संप्रेषणा नाट्य गृह में हुआ नाटक का लेखन ललित प्रकाश द्वारा लिखा गया है तथा इसका निर्देशन संस्था के द्वारिका दाहिया द्वारा किया गया है नाटक में संस्था के अनन्या तिवारी, आकाश तिवारी, अनुज मिश्रा दीपक सतीश अहिरवार, आदित्य गोस्वामी, शिवानी अहिरवार, कृतिका गुप्ता, अंजुली गुप्ता, निर्मल सिंह, युग रजक, प्रह्लाद रजक, आशुतोष गुप्ता, गणेश माथुर, तिथि सिंह, शिवा रजक, शुभम रजक, शिवम् रजक के दवारा मनमोहक प्रस्तुति दे कर दर्शकों की खूब वाह वाही लूटी।

Exit mobile version