Latest

लॉरेंस गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार

लॉरेंस गैंग से सलमान खान को फिर मिली धमकी, नोएडा से आरोपी गिरफ्तार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इसी तरह की धमकी बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को भी मिली है। वह एनसीपी से चुनाव लड़ रहे हैं। जीशान के दफ्तर ने शिकायत दर्ज कराई। मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।

कुबेर की पीठ पर कपड़े धोने की परंपरा का महत्व और इतिहास

सलमान खान के पीछे पड़ा है लॉरेंस बिश्नोई

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जान के पीछे लॉरेंस बिश्नोई पड़ा है। वह काले हिरण का बदला सलमान खान को मारकर लेना चाहता है। आपको बता दें कि बिश्नोई समाज में काले हिरण को अपने बच्चे की तरह पाला जाता है।

सलमान पर काले हिरण को मारने का आरोप

‘हम साथ-साथ हैं’ फिल्म शूटिंग के दौरान सलमान खान, सैफ अली खान आदि पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस मामले में सलमान खान जेल भी जा चुके थे। काले हिरण के शिकार को लेकर लॉरेंस ने कहा कि सलमान खान को जान से मारकर ही बदला पूरा होगा। सलमान अगर बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी मांग लेते हैं, तो उनको छोड़ दिया जाएगा।

News Updating…..

Back to top button