Site icon Yashbharat.com

सायना इंटरनेशनल स्कूल, कटनी का ’बेस्ट स्कूल’ चयनित, वर्ल्ड एजुकेशन स्कूल में रैंकिंग में सायना स्कूल प्रथम

IMG 20241024 WA0003

कटनी। सायना इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ रोमांचक गतिविधियों, खेल व अन्य सहगामी क्रियाओं के माध्यम से वैश्विक स्तर की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करता है। सायना के बच्चे राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भी अपना परचम फहरा चुके हैं। सायना के बच्चों की इन उपलब्धियों का प्रतिफल है कि 19 अक्टूबर 2024 को वर्ल्ड एजुकेशन फाउन्डेशन द्वारा स्कूल रैंकिंग में सायना स्कूल को डे स्कूल, बोर्डिंग स्कूल हेतु मध्यप्रदेश में 9 वां तथा कटनी में प्रथम स्कूलों की श्रेणी के लिए अवार्ड दिया गया । सायना की इस महत्त्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक, विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक (पूर्व मंत्री म.प्र.शासन), पूर्व महापौर एवं सायना की सचिव श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक, सायना गृुप के एम. डी. वरुण गौतम, प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा,मैनेजमेंट प्रतिनिधि ऋषि अरोरा सहित अभिभावकों ने छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है। सायना की चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक ने बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सायना शिक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने व संस्कार देने का काम भी करता है। इसलिए सायना के बच्चे वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए भी सदैव तैयार रहते हैं। मैं उनके सफल जीवन की कामना करती हूँ।

Exit mobile version