Site icon Yashbharat.com

Sagar Lokayukta Raid: स्टेट GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, मिला 66 लाख कैश और सोना-चांदी; आय से ₹2.74 करोड़ अधिक की संपत्ति

जबलपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा

जबलपुर: लोकायुक्त का बड़ा एक्शन-पंचायत विभाग के सहायक ग्रेड-2 सुभाष शर्मा के 5 ठिकानों पर एक साथ छापा

Sagar Lokayukta Raid: स्टेट GST अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, मिला 66 लाख कैश और सोना-चांदी; आय से ₹2.74 करोड़ अधिक की संपत्ति

सागर (मध्य प्रदेश): राज्य जीएसटी (State GST) विभाग के वाणिज्यिक कर अधिकारी मनीष कुमार जैन के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने मंगलवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने अधिकारी के बंडा स्थित पैतृक निवास, जबलपुर और भोपाल स्थित ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

बंडा में डीएसपी रेखा प्रजापति के नेतृत्व में पहुँची 20 सदस्यीय टीम को तलाशी के दौरान ₹66,08,010 (66 लाख 8 हजार 10 रुपये) नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में सोना-चांदी, संपत्ति के दस्तावेज और महंगे घरेलू सामान भी मिले हैं।

सुबह 6 बजे पहुंची गाड़ियों का काफिला, डॉक्टर और एंबुलेंस भी रहे तैनात

बरामद संपत्ति का ब्योरा: कैश के साथ मिले प्लॉट और ज्वेलरी

प्रारंभिक जांच में अधिकारी के ठिकानों से निम्नलिखित चल-अचल संपत्तियां और नकदी बरामद हुई है:

आय और खर्च में ₹2.74 करोड़ का बड़ा अंतर

लोकायुक्त की शुरुआती वित्तीय जांच के आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं:

छतरपुर के शाहगढ़ से बंडा तक का सफर, भाई का मेडिकल स्टोर भी जांच के दायरे में

मनीष जैन का परिवार मूल रूप से छतरपुर जिले के शाहगढ़ का रहने वाला है। उनके दादा जानकी प्रसाद के समय परिवार बंडा आकर बसा था।

लोकायुक्त टीम अधिकारी के सभी बैंक खातों, लॉकरों और भोपाल-जबलपुर के प्रॉपर्टी पेपर्स की विस्तृत जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम आंकड़ा और बढ़ सकता है।

Exit mobile version