Site icon Yashbharat.com

किसानो, महिलाओ, बेरोजगारो को मिलेगी आर्थिक मदद, सहायता- साध्वी जन कल्याण समिति की नई पहल

IMG 20240717 WA0015

कटनी। आपकी सेवा हमारा कर्तव्य के बैनर तले निर्मित नव समाजसेवी संस्था साध्वी जन कल्याण समिति द्वारा किसानो, महिलाओ, बेरोजगारो के लिए एक नई पहल की गयी है।

सहायता,साध्वी जन कल्याण समिति की नई पहल

जिसमे आर्थिक सहायता के साथ -साथ,दुर्घटना सहायता राशि व अनुबंधित खाद-बीज की दुकान पर कृषि संबंधी खरीद पर 10 से 20% तक छूट प्रदान की जाएगी। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष साध्वी निगम ने जानकारी देते हुए बताया की संस्था द्वारा किसानों के लिये किसान अन्दादाता कॉर्ड योजना शुरू की गई है। जिसमे किसान,महिलाओं को तीन हजार रुपये वार्षिक आर्थिक सहायता के साथ. किसान एवं माहिला को 2 लाख तक दुर्घटना सहायता राशि, अनुबंधित नजदीक खाद-बीज की दुकान पर कृषि संबंधी खरीद पर 10 से 20% तक छूट मिलेगी। इस संस्था के द्वारा महिलाओं के लिए खास कदम उठाते हुए घरुले हिंसा से प्रताड़ित एवं पति या परिवार द्वारा प्रताड़ित महिलाओं को मुफ्त कानूनी सहायता भी प्रदान की जाएगी। उद्यमी महिलाओं को प्रेरित करने के साथ अपना व्यवसाय शरू करने हेतु भी सहायता प्रदान करने के साथ
बेरोजगारों के लिये भत्ते के साथ साथ उपलब्ध नौकरियों की जानकारी के साथ आस-पास के क्षेत्रहित व समाजहित के कार्य भी इस संस्था के द्वारा किये जायेंगे पत्रकार वार्ता मे समिति की अध्यक्ष साध्वी निगम उमा यादव अभय निगम सहित समिति क़े सदस्य मौजूद रहे l

Exit mobile version