जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए नवांकुर संस्था साध्वी जन कल्याण समिति दीवार लेखन, रैली और चौपाल से कर रही जागरूक
काटनी -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 5 हीरापुर कौड़िया के सभी ग्रामों में नवांकुर संस्था साध्वी कल्याण समिति के द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को ग्राम भनपुरा 1 मैं जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चौपाल रैली और दीवार लेखन से जल संरक्षण हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उपस्थित ग्राम वासियों को 19 मार्च से 30 जून तक चलाए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के माध्यम से जल संरक्षण और जल स्रोतों के संवर्धन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम ने बताया की अधिक से अधिक वर्षा जल को बचाने के लिए ग्रामों में हमारी विरासत के रूप में उपलब्ध जल स्रोतों जैसे कुआं, तालाब, बावड़ी के गहरीकरण के लिए जन भागीदारी जरूरी है, साथ ही घर-घर में सोख्ता गड्ढा बनाकर वर्षा जल को अधिक से अधिक जमीन में पहुंचाने की आवश्यकता है। इस दृष्टि से मध्य प्रदेश शासन के द्वारा प्रतिवर्ष जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाता है सरकार के इस अभियान में ग्राम वासियों को बढ़-कर कर भागीदारी निभाने की जरूरत है, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद लगातार गांव-गांव में नवांकुर संस्थाओं, ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाताओं और छात्र-छात्राओं के सहयोग से दीवार लेखन ,जागरूकता रैली, ग्राम चौपाल के साथ-साथ विभिन्न जल स्रोतों में जन भागीदारी से श्रमदान की गतिविधियां आयोजित कर रहा है।इस अवसर पर नवांकुर संस्था साध्वी जनकल्याण समिति की सेक्टर प्रभारी साध्वी निगम, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भनपुरा नंबर 1 की अध्यक्ष राधा बाई विश्वकर्मा, सचिव राजकुमारी चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

