आचार्य कृपलानी वार्ड पार्षद कांग्रेस नेता ईश्वर बहरानी का दुखद निधन नागपुर में ली अंतिम सांसें
आचार्य कृपलानी वार्ड पार्षद कांग्रेस नेता ईश्वर बहरानी का दुखद निधन नागपुर में ली अंतिम सांसे
कटनी। सरल व्यक्तित्व के धनी कांग्रेस नेता एवं आचार्य कृपलानी वार्ड के पार्षद ईश्वर बहरानी ईशु अब हम सभी को अलविदा कह चुके हैं। कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे श्री बहरानी ने नागपुर में अंतिम सांसें ली। उनके देवलोक गमन की खबर जैसे ही शहर पहुंची तो शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि श्री बहरानी पिछले कुछ दिनों से किडनी इन्फेक्शन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके कारण पहले उनका इलाज जबलपुर फिर उसके बाद नागपुर में चल रहा था। इसी दौरान उनका स्वास्थ्य बिगड़ता चला गया और आज सुबह उनका निधन हो गया। श्री बहरानी के असामयिक निधन पर कांग्रेस नेता राहुल होतवानी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, माधव नगर सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थनी सहित उनके मित्रों एवं सहयोगियों ने दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।