Site icon Yashbharat.com

कुर्बानी तो होगी ही, कोई नहीं रोक सकता… बकरीद से पहले हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में भूचाल

टीएमसी से निकाले गए हुमायूं कबीर का सियासी दांव, भवानीपुर से ममता के खिलाफ प्रत्याशी

टीएमसी से निकाले गए हुमायूं कबीर का सियासी दांव, भवानीपुर से ममता के खिलाफ प्रत्याशी

कुर्बानी तो होगी ही, कोई नहीं रोक सकता… बकरीद से पहले हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में भूचाल। पश्चिम बंगाल में आगामी मुस्लिम पर्व बकरीद से पहले एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चीफ और विधायक हुमायूं कबीर ने पशुओं की कुर्बानी को लेकर बेहद आक्रामक और विवादास्पद बयान दिया है। हुमायूं कबीर ने दावा किया है कि दुनिया की कोई भी ताकत या सरकार इस बार होने वाली कुर्बानी को नहीं रोक सकती है।

Pahalgam Attack Chargesheet: पहलगाम आतंकी हमले पर NIA का बड़ा खुलासा- दो टूरिस्ट गाइड की गद्दारी से बहे थे 26 बेकसूरों के खून; ऐसे बेनकाब हुआ पाकिस्तान

कुर्बानी तो होगी ही, कोई नहीं रोक सकता… बकरीद से पहले हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में भूचाल

1400 साल से चली आ रही प्रथा दुनिया रहने तक जारी रहेगी

मीडिया से बातचीत करते हुए हुमायूं कबीर ने सरकार की ओर से आने वाले बयानों और निर्देशों को सीधे तौर पर चुनौती दी। उन्होंने कहा:

“कुर्बानी तो 1400 साल पहले से हो रही है और जितने दिन तक यह दुनिया कायम रहेगी, तब तक कुर्बानी होती रहेगी। अगर कोई इसे मना भी करेगा, तो उसकी बात को कोई नहीं सुनेगा। सत्ता में चाहे जो आ गया हो, लोग वोट देकर सरकार चला रहे हैं, यह ठीक है। लेकिन हमारा साफ कहना है कि कुर्बानी होकर रहेगी।”

गाय समेत इन पशुओं की कुर्बानी का किया दावा

हुमायूं कबीर ने गाय की कुर्बानी को लेकर उठ रहे सवालों पर सीधे तौर पर टिप्पणी की। उन्होंने अपने बयान में कहा कि जो भी पशु धार्मिक रूप से जायज हैं, उन सभी की कुर्बानी दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट रूप से नाम लेते हुए कहा, “गाय की भी कुर्बानी होगी, बकरी की भी होगी, ऊंट और दुम्बा की भी होगी। इसे कोई भी रोक नहीं सकता है।” कबीर का यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य के कई धार्मिक और राजनीतिक हलकों से शांतिपूर्ण और नियमों के तहत त्योहार मनाने की अपील की जा रही है।

कौन हैं हुमायूं कबीर? (Who is Humayun Kabir)

हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल की राजनीति का एक बेहद चर्चित और विवादित चेहरा रहे हैं।

बकरीद से ठीक पहले आए उनके इस कड़े बयान ने बंगाल में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग को तेज कर दिया है, और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक ध्रुवीकरण और बढ़ने के आसार हैं। कुर्बानी तो होगी ही, कोई नहीं रोक सकता… बकरीद से पहले हुमायूं कबीर के बयान से बंगाल की सियासत में भूचाल

Exit mobile version