Site icon Yashbharat.com

जहरीली कफ सिरप से 21 मासूम बच्चों की मौत के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर ग्रामीण कॉंग्रेस ने बिलहरी में निकाला केंडल मार्च

IMG 20251009 WA0082 scaled

जहरीली कफ सिरप से 21 मासूम बच्चों की मौत के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर ग्रामीण कॉंग्रेस ने बिलहरी में निकाला केंडल मार्

कटनी। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में हुए जहरीली कफ सिरप से 21 मासूम बच्चों की मौत के दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह के नेतृत्व बिलहरी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को देर शाम कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के इस्तीफे की मांग की है।साथ ही उन्होंने मासूम बच्चों की मौत के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कडे शब्दों में कहा कि लोगों के घरों के चिराग बुझ गए और किसी के कुछ सपने थे वह ख़त्म हो गए लेकिन
भाजपा ने कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं की है जो चिंताजनक है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में कोई न तो शासन है और ना ही कोई प्रशासन है जनता की बात सुनने वाला कोई नहीं है। प्रदेश में भाजपा के नेता अपने घरों के भरने में लगे हैं जिन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है कांग्रेस प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग करती है। कैंडल मार्च निकाले जाने के दौरान सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, चिंतामणि तिवारी, महेश पटेल,चाऊस ख़ान, अखंड प्रताप सिंह, नंदकिशोर यादव, लक्ष्मण सिंह, जगदीश पटेल, शिवचरण चक्रवर्ती, मनोज नायक,सिब्बी चौधरी,अतुल वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version