Site icon Yashbharat.com

Rupee : जयपुर सहित इन 5 शहरों में RBI ला रहा है खास 100 रुपये का नोट, जानिए इससे जुड़ी सभी बातें

100

100 रुपये (Rupee) के नोट (Note) छापने में 1570 रुपये का खर्च आता है. वहीं इसके मुकाबले वार्निश (Varnish) लेयर वाले नोट की छपाई 20 प्रतिशत महंगी हो जाएगी

नई दिल्ली ।  अब जल्द ही गंदे, मैले और फटे-पुराने नोटों से छुटकारा मिलने वाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) खास तरह के नोट बनाने जा रहा है। यह नोट जल्द ही न तो फटेगा और न ही पानी में भीगने और दूसरी वजहों से खराब होगा। मौजूदा नोट के मुकाबले यह ज़्यादा दिन तक चलेगा. लेकिन पायलट प्रोजेक्ट (Pilot project) के तौर पर आरबीआई इस नोट को पहले देश के 5 खास शहरों में इन्हें भेजने की तैयारी कर रहा है. आरबीआई इस तरह के नोट बनाने के लिए पहला प्रयोग 100 रुपये के नोट पर करने जा रहा है।

Rupee 100 रुपये के नोट पर वार्निश लगाएगा आरबीआई-वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि नोट के चलन की अवधि को बढ़ाने और उसे खराब होने से बचाने के लिए आरबीआई यह प्रयोग कर रहा है. इस नए प्रयोग के तहत नोटों पर वार्निश लगाई जाएगी।  इससे नोट न तो जल्दी मुड़ेगा और न ही फटेगा. मुड़ेगा नहीं तो नोट का कड़कपन भी बना रहेगा।

हालांकि, ऐसा भी नहीं है कि यह मुड़ेगा नहीं. आरबीआई के अनुसार वार्निश लगाने का प्रयोग सफल है. इससे नोट की गुणवत्ता पर कोई गलत असर नहीं हो रहा है. जानकारों की मानें तो मौजूदा नोट की उम्र करीब 3.5 साल होती है. लेकिन वार्निश लेयर चढ़े नोट की उम्र दोगुनी हो जाएगी।

यह हैं वो 5 शहर जहां आएंगे 100 रुपये के नए नोट

आर्थिक कार्य विभाग के अनुसार शिमला, जयपुर, भुवनेश्वर, कोच्चि और मैसूर में सबसे पहले 100 रुपये के यह खास नोट जारी किए जाएंगे. प्रयोग के तौर पर 1 करोड़ की कीमत के नोट बाज़ार में उतारे जाएंगे। जानकारों की मानें तो एक हजार 100 रुपये के नोट छापने में 1570 रुपये का खर्च आता है।

Exit mobile version