Site icon Yashbharat.com

Rudraprayag Tempo Traveler Big Accident: 26 यात्रियों को से भरा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में पलटा, 9 की मौत; 12 लोगों को रेस्क्यू किया

alakhnanda river

Rudraprayag Tempo Traveler Big Accident: 26 यात्रियों को से भरा टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में पलटा, 9 की मौत; 12 लोगों को रेस्क्यू किया। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जबकि 12 को रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। कुछ लोगों को बचाने के लिए अभियान चल रहा है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली नोएडा से निकले टेंपो ट्रैवलर में 26 यात्री सवार थे। छह हेलिकॉप्टर से सात घायलों को ऋषिकेश एम्स एयरलिफ्ट किया गया है। जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिर गया।

Exit mobile version