Site icon YASHBHARAT.COM

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शाहनवाज हुसैन के बेटे-बहू को दिया शादी का आशीर्वाद, परिवार ने जताया आभार

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शाहनवाज हुसैन के बेटे-बहू को दिया शादी का आशीर्वाद, परिवार ने जताया आभार

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शाहनवाज हुसैन के बेटे-बहू को दिया शादी का आशीर्वाद, परिवार ने जताया आभार

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने शाहनवाज हुसैन के बेटे-बहू को दिया शादी का आशीर्वाद, परिवार ने जताया आभार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन के दिल्ली स्थित आवास का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज और बहू अफशां को विवाह की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

आज इंदिरा गांधी होतीं तो BJP पर लगा देतीं बैन-अशोक गहलोत का अब तक का सबसे बड़ा हमला; भड़की भाजपा ने दिया करारा जवाब

शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की चार तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोहन भागवत पूरे हुसैन परिवार के साथ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में वे नए जोड़े को फूलों का गुलदस्ता और एक तोहफा भेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुलाकात पर अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, शाहनवाज हुसैन ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मोहन भागवत जी का प्यार और आशीर्वाद उनके पूरे परिवार के लिए बहुत अनमोल है, जिसके लिए पूरा परिवार उनका दिल से शुक्रिया अदा करता है।”

कांग्रेस विधायक की बेटी से हुआ है निकाह शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का निकाह हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक अकरम खान की बेटी अफशां अकरम खान से हुआ है। दोनों का निकाह 25 अक्टूबर को दिल्ली में संपन्न हुआ था।

रिसेप्शन में जुटे थे दिग्गज इस नए जोड़े की रिसेप्शन पार्टी में देश भर से कई बड़े राजनेता और मशहूर हस्तियां शामिल हुई थीं। कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख अतिथियों में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (नबीन), केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मनोहर लाल सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता शामिल थे। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी इस आयोजन में पहुंचे थे।

Exit mobile version