Saturday, May 16, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

महिला अधिवक्ताओं के लिए कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपए स्वीकृत

महिला अधिवक्ताओं के लिए कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपए स्वीकृतकटनी। जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने आज राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तंखा से मुलाकात कर जिला अधिवक्ता संघ कटनी में महिला अधिवक्ताओं के लिए पृथक कक्ष एवं बैठक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग रखी।
मुलाकात के दौरान महिला अधिवक्ताओं को बैठने एवं कार्य करने के लिए समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता से सांसद को अवगत कराया गया। मांग को गंभीरता से लेते हुए राज्यसभा सांसद श्री तंखा ने तत्काल 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।
राशि स्वीकृत होने पर जिला अधिवक्ता संघ तथा महिला अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सांसद श्री तंखा के प्रति आभार जताया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि