Site icon Yashbharat.com

Roorkee: स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका,15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

1872122 bhopal fire

Roorkee: स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका,15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे रुड़की के पास एक फैक्ट्री में तेज धमाका होने से अफरा तफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी झुलस गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रुड़की के पास नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी स्थित लोहा फैक्टरी में धमाका होने से 15 श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गए। श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

मंगलोर कोतवाली क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स नाम से एक फैक्ट्री है। रात करीब 12:30 बजे फैक्टरी में तेज धमाका होने से अफरातफरी मच गई। करीब 15 कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना को छुपाने की कोशिश की

बताया जा रहा है कि फैक्टरी प्रबंधन ने घटना को छुपाने की कोशिश की। पुलिस को सूचना दिए बगैर कुछ घायलों को मुजफ्फरनगर और कुछ को रुड़की प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मंगलौर कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने फैक्टरी में धमाके की पुष्टि करते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस को मुजफ्फरनगर से सूचना मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version