Site icon Yashbharat.com

IPL ड्रामा: बुमराह-नायर तकरार के बीच Rohit Sharma की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

Screenshot 20250415 140114 Chrome

IPL ड्रामा: बुमराह-नायर तकरार के बीच Rohit Sharma की हाजिरजवाबी ने जीता दिल। आईपीएल 2025 का रोमांच फैंस के बीच देखा जा रहा है। रविवार को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत हुई, जिसका आनंद दर्शकों ने लिया। यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ। दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर हुई।

IPL ड्रामा: बुमराह-नायर तकरार के बीच Rohit Sharma की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

दिल्ली कैपिटल्स के करुण नायर और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच बहस इस मैच का हॉट टॉपिक बन गया। इस दौरान मुंबई के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा का रिएक्शन देखने लायक था।

करुण नायर ने खेली तूफानी पारी

  • मुंबई इंडियंस ने 206 रनों के लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स को दिया था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने करुण नायर को इंपैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा था। उन्होंने शानदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर कर दिया।
  • नायर ने केवल 22 गेंदों में अर्धशतक ठोंक दिया था। उन्होंने 89 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी धुनाई लगाई। उनके एक ओवर में 18 रन बनाए।

बिना जलाए करें नरवाई का निपटान, अपनाएं बायो-डीकंपोजर

बुमराह से भिड़े करुण, रोहित शर्मा का रिएक्शन वायरल

  • करुण 48 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस दौरान रन लेते समय वह बुमराह से टक्करा गए। बुमराह इस बात थोड़े नाराज दिखाई दिए। उन्होंने ड्रिंक्स ब्रेक के समय करुण से इस बारे में कुछ कहा। करुण ने भी जवाब दे दिया। दोनों के बीच तीखी बहस हो गई, जिसको कप्तान हार्दिक पांड्या ने शांत कराया।
  • इस दौरान रोहित शर्मा का रिएक्शन कैमरे में देखने लायक था। वह गर्दन घुमाकर मजेदार फेस एक्सप्रेशन बना रहे थे। वह इस बहस का पूरा आनंद ले रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इंपैक्ट प्लेयर्स ने बदला मैच का रुख

  • दिल्ली की ओर से करुण नायर ने इंपैक्ट प्लेयर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट प्लेयर कर्ण शर्मा ने तीन विकेट चटकाकर दिल्ली की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
  • मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 205 रन बनाए, जिसमें सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की धमाकेदार पारियों का बड़ा योगदान रहा।
  • जवाब में दिल्ली की टीम 19 ओवरों में 193 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला हार गई। ये दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली हार रही, जबकि मुंबई इंडियंस ने लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोला।

IPL ड्रामा: बुमराह-नायर तकरार के बीच Rohit Sharma की हाजिरजवाबी ने जीता दिल

Exit mobile version