Road Accident In Rewa: रीवा में सड़क हादसा: ऑटो सवार 7 लोगों की मौत, कई घायल।मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. सोहागी पहाड़ के पास चलते ऑटो पर सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया. हादसे में ऑटो सवार 4 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि हादसे में घायल अन्य दो लोगों ने अस्पताल ले जाते समय और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. ऑटो सवार सभी यात्री प्रयागराज से गंगा स्नान करके मऊगंज लौट रहे थे. इसी दौरान रीवा की ओर जा रहे सीमेंट की शीट से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलट गया।
प्रयागराज से गंगा स्नान कर लौट रहे थे यात्री
दरअसल, मऊगंज जिले के नइगढ़ी थाना क्षेत्र निवासी एक ही परिवार के लोग ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान के लिए प्रयागराज गए हुए थे. गंगा स्नान के बाद गुरुवार की दोपहर करीबन 1 बजे सभी लोग वापस ऑटो में सवार होकर मऊगंज के लिए निकले थे. ऑटो जैसे ही सोहागी पहाड़ के पास पहुंचा, उसी दौरान सीमेंट की शीट से लदा एक ट्रक रीवा की ओर से सडक के दाहिने तरफ से लौट रहा था. ट्रक जैसे ही यात्री सवार ऑटो के बगल में पहुंचा, तभी
अचानक से
