Site icon Yashbharat.com

Road Accident: सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर

93875763

Sidhi Road Accident: ट्रक ऑटो की जोरदार टक्‍कर में चार लोगों की मौत

Road Accident: सड़क हादसों में 2 लोगों की मौत, 1 की हालत गंभीर । रावजी बाजार और देवगुराड़िया थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों ने दो युवकों की जान ले ली। टक्कर मारने वाले एक वाहन की जानकारी तक नहीं मिल पाई है।

पहली घटना बुधवार रात देवगुराड़िया की है। गरोठ बंजारी निवासी विनोद बंजारा को डंपर ने टक्कर मार दी। वह कंबल बेचता था। गुरुवार सुबह उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विनोद व्यापार के सिलसिले में इंदौर आया था। पुलिस टक्कर मारने वाले डंपर की तलाश कर रही है।

साथी की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज

वहीं, दूसरी घटना गुरुवार सुबह रावजी बाजार क्षेत्र में लोहा मंडी के पास हुई है। अज्ञात वाहन की टक्कर से खातेगांव निवासी शिवम की मौत हो गई। बाइक पर साथी कौशिक भी बैठा हुआ था। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिवार को जानकारी दी है।

Exit mobile version