FEATUREDLatestराष्ट्रीय

Road Accident: गुवाहाटी के पास सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत

Road Accident: गुवाहाटी के पास सड़क हादसे में 7 छात्रों की मौत। असम के गुवाहाटी से भीषण सड़क हादसे की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, गुवाहाटी के जलकुबारी इलाके में रविवार (28 मई) की रात एक भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस सड़क हादसे में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

naidunia

सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विजय कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर पता चला है कि दुर्घटना में मरने वाले सभी लोग छात्र हैं। यह हादसा जलुकबारी इलाके में हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये छात्र एक स्कॉर्पियो कार में यात्रा कर रहे थे। सड़क दुर्घटना स्कॉर्पियो कार के चालक के गाड़ी पर कंट्रोल खो देने के बाद हुई। जिसके बाद स्कॉर्पियो जलुकबारी फ्लाईओवर रोड पर खड़ी एक बोलेरो डीआई पिकअप वैन से टकराने के बाद एक डिवाइडर से टकरा गई।इसे लेकर ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

Back to top button