Site icon Yashbharat.com

पस्त पाक: TTP-BLA बहा रहीं खून की नदियां, असीम मुनीर के 22 सैनिकों को किया ढेर

681e42a583ef7 baloch liberation army 095958216 16x9 1

पस्त पाक । तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने गुरुवार रात दक्षिण वजीरिस्तान के शकाई उप-मंडल में डांगेट चौकी पर हमला कर 20 पाकिस्तानी सैनिकों को मार डाला. वहीं, बलूच विद्रोहियों ने बलूचिस्तान में हमले कर दो और सैनिकों को मार गिराया. इसके साथ ही, नूर खान (रावलपिंडी), रफीकी (शोरकोट), और मुरीद (चकवाल) एयरबेस पर भारतीय मिसाइल हमलों ने पाकिस्तान को तीन मोर्चों पर घेर लिया है.

टीटीपी ने दक्षिण वजीरिस्तान के डांगेट चौकी पर कई चरणों में हमला किया. वार ऑब्जर्वर की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के पहले चरण में, लेजर राइफलों से छह सैनिकों को निशाना बनाया गया. इसके बाद, चौकी पर भारी और हल्के हथियारों से हमला हुआ. हमले के बाद मंतोई से भेजी गई सैन्य सहायता पर घात लगाकर अटैक किया गया, जिसमें दो सैन्य वाहन तबाह हो गए. टीटीपी का दावा है कि 20 सैनिक मारे गए और पांच घायल हुए. पांच राइफलों, एक रॉकेट लॉन्चर, नाइट विजन उपकरण और अन्य सैन्य सामग्री जब्त कर ली गई. टीटीपी ने पुष्टि की है कि उसका एक लड़ाका मुसाब में मारा गया.

बलोचिस्तान में भी हुए हमले
शुक्रवार शाम को बलूच विद्रोहियों ने भी बलूचिस्तान के तुरबत, क्वेटा और अन्य क्षेत्रों में हमले किए. तुरबत के डी बलोच क्षेत्र में ग्रेनेड हमले और क्वेटा के हज्जारगंजी व फैजाबाद में सैन्य चौकियों पर हमलों को अंजाम दिया गया. हमले में दो सैनिक मारे गए. इससे पहले क्वेटा में एक सप्ताह पहले IED हमला हुआ था, जिसमें 10 सैनिक मारे गए

Exit mobile version