Site icon Yashbharat.com

BCCI द्वारा ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित की गई इंडिया-ए की टीम, ऋतुराज कप्तान

indian team 6 1729529981 860x484 1

Cricket इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच होने वाले इन दो मैचों की शुरुआत 31 अक्टूबर से होगी। पहला मुकाबला 31 अक्टूबर से 03 नवंबर तक होगा। जबकि दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 07 नवंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। वहीं यह सीरीज का पहला मुकाबला मकाय और दूसरा मेलबर्न में होगा। जिसके बाद भारत की सीनियर टीम के साथ इंडिया-ए 15 नवंबर से तीन दिन का इंट्रा स्क्वाड मुकाबला पर्थ क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी।

कब शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 22 नवंबर से खेली जाएगी। इस सीरीज में दोनों टीमों के बीच कुल 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। बता दें कि इस सीरीज का पहला मुकाबला 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। जबकि इस सीरीज का आखिरी मुकाबला 03 से 07 जनवरी को सिडनी में खेला जाएगा।

लइंडिया-ए की टीम इस प्रकार है

टीम : रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान), साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, देवदत्त पडिक्कल, रिकी भुई, बाबा इंद्रजीत, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), मुकेश कुमार, खलील अहमद, यश दयाल, नवदीप सैनी, मानव सुथार, तनुष कोटियान।

Exit mobile version