Richa Ghosh DSP: भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं वेस्ट बंगाल पुलिस में DSP, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

Richa Ghosh DSP: भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं वेस्ट बंगाल पुलिस में DSP, जानें कितनी मिलेगी सैलरीइरतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष को वेस्ट बंगाल पुलिस में डीएसपी (Deputy Superintendent of Police) पद पर नियुक्त किया गया है। उन्हें सिलीगुड़ीमें तैनाती मिली है, जो उनका ही होमटाउन है। यह नियुक्ति उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत दी गई है।

TVS 150cc Scooter: लॉन्च से पहले ही बढ़ा क्रेज, यामाहा-हीरो को मिलेगी कड़ी चुनौती

Richa Ghosh DSP: भारतीय महिला क्रिकेटर ऋचा घोष बनीं वेस्ट बंगाल पुलिस में DSP, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

कौन हैं ऋचा घोष? (Who is Richa Ghosh)

ऋचा घोष भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे युवा और दमदार खिलाड़ियों में से एक हैं।
उनका जन्म 28 सितंबर 2003 को सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल में हुआ था। वह अपने आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल, समझदार विकेटकीपिंग और मैच फिनिश करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं।

डेब्यू: 16 साल की उम्र में
T20 विश्व कप 2020 में भारतीय टीम का हिस्सा
U19 महिला टी20 विश्व कप 2023 में टीम का अहम हिस्सा
WPL 2025 में RCB की ओर से खेलीं
कई ICC रैंकिंग में उनका नाम शामिल

Richa Ghosh Education: ऋचा ने कहां तक पढ़ाई की?

ऋचा घोष की स्कूलिंग Margaret Sister Nivedita English School, Siliguriसे हुई है।
उनके पिता चाहते थे कि ऋचा टेबल टेनिस खेलें, लेकिन ऋचा बचपन से ही क्रिकेट को लेकर गंभीर थीं।
सिर्फ 11 साल की उम्र में उन्होंने प्रोफेशनल क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।

 

 सिलीगुड़ी में एक स्टेडियम बनाने की भी घोषणा DSP पद पर ऋचा घोष की सैलरी कितनी होगी?

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते महीने आयोजित एक सम्मान समारोह में ऋचा घोष को राज्य पुलिस में डीएसपी (DSP)पद देने की घोषणा की थी। इसके साथ ही, उनके नाम पर सिलीगुड़ी में एक स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की गई है।

DSP Salary (West Bengal Police)

बेसिक सैलरी: ₹56,100 प्रति माह
साथ में मिलने वाले भत्ते:

Dearness Allowance (DA)
House Rent Allowance (HRA)
Travel Allowance (TA)
Medical & अन्य सरकारी भत्ते

इन सभी को जोड़कर उनकी कुल इन-हैंड सैलरी ₹75,000 – ₹95,000 प्रति माह के बीच हो सकती है।

 

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर सरकारी पद

ऋचा घोष ने कम उम्र में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट्स, खासकर टी20 विश्व कप, में शानदार प्रदर्शन किया है। राज्य सरकार स्पोर्ट्स कोटे के तहत ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के तौर पर सरकारी पद देती है।

क्रिकेट में कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां

ऋचा घोष ने क्रिकेट में कम उम्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं और अब वेस्ट बंगाल पुलिस में डीएसपी बनकर उन्होंने एक नई शुरुआत की है। यह कदम न केवल खेल जगत के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक उदाहरण है कि मेहनत का फल हमेशा बड़ा मिलता है।

 

Exit mobile version