Site icon Yashbharat.com

Rhea Chakraborty News: रिया के खुलासे से बॉलीवुड में बेचैनी, ड्रग्स केस में NCB के निशाने पर 15 हस्तियां

12 09 2020 rhea 2 20739110

मुंबई, एजेंसी। ड्रग मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) एवं उसके भाई शौविक (Showik Chakraborty) को विशेष अदालत से भी जमानत नहीं मिली।

रिया के वकील सतीश मानेशिंदे अब बांबे हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। ये सभी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रिया की जमानत का कड़ा विरोध किया था।

उधर, रिया चक्रवर्ती ने एनसीबी के सामने लगभग 15 बॉलीवुड हस्तियों (Bollywood Celebrities) का नाम लिया है, जो ड्रग्स का इस्तेमाल करते हैं। ये सभी लोग अब एनसीबी के निशाने पर हैं। इन लोगों में कुछ ड्रग के खरीदार और अन्य उपभोक्ता हैं।

यह भी पता चला है कि कुछ लोगों का ऐसा वर्ग है, जो ड्रग्स खरीदकर बॉलीवुड हस्तियों को उसकी आपूर्ति करता है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत से जुड़े ड्रग मामले में मंगलवार रात रिया की गिरफ्तारी हुई थी।

उसे गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया था। वहां उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई थी।

इसके बाद गुरुवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट के जज जीबी गुरव के सामने भी एनसीबी ने रिया की जमानत का विरोध करते हुए कहा था कि उसने सुशांत सिंह राजपूत के ड्रग सेवन की बात को अच्छी तरह जानते हुए भी उसके लिए ड्रग खरीदने के अपराध में खुद को शामिल किया

Exit mobile version