Site icon Yashbharat.com

RGPV Exams: आरजीपीवी भी Online कराएगा द्वितीय, चतुर्थ, छठवें व आठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं

online-class

online-class

RGPV Exams: भोपाल । राजीव गांधी प्रौद्याोगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से संबद्ध प्रदेश के करीब 250 कॉलेजों में अगले समेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन ली जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ओपन बुक पैटर्न पर कराने के आदेश जारी करने के बाद आरजीपीवी भी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन कराने पर विचार कर रहा है।

विवि के अधिकारियों का कहना है कि एक-दो माह तक कोरोना की स्थिति सामान्य होने की संभावना नहीं है। ऐसे में विद्यार्थियों का नुकसान ना हो, इसलिए ऑनलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी।

आरजीपीवी की सेकेंड, चतुर्थ, छठवें व आठवें सेमेस्टर 30 मई से होने वाली परीक्षाएं होने वाली है। इसे कोरोना के ब.ढते प्रभाव के कारण ऑनलाइन परीक्षा आयोजित किए जाने की तैयारी चल रही है। अभी फरवरी में प्रथम, तृतीय, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में ली गई थी। इसके रिजल्ट अब घोषित किए जा रहे हैं।

ऑनलाइन परीक्षा के दौरान बरती जाएगी सख्ती

विवि की ओर से जितने भी सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑनलाइन ली गई। उसमें जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं छूट गई थी। उनके लिए ऑफलाइन परीक्षा दिलाने की व्यवस्था भी की गई थी।

वहीं ऑनलाइन परीक्षा करना विवि के लिए चुनौती भी होगा, क्योंकि पिछली बार ऑनलाइन परीक्षा के दौरान कई शिकायतें भी मिली थी। कई विद्यार्थी अपने दोस्तों व रिश्तेदारों से कॉपियां लिखवाकर जमा किए थे। इस बार विवि इस पर सख्ती बरतेगा।

इनका कहना है

-कोरोना संक्रमण को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। पिछले साल भी ऑनलाइन की आयोजित की गई थी।

Exit mobile version