Rewa Breaking।Rewa Breaking: थाना प्रभारी को उप निरीक्षक ने मारी गोली । रीवा सिविल लाइन थाना में थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को उप निरीक्षक ने गोली मार दी है। गोली चलाने के बाद से ही वहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया। गम्भीर रूप से घायल श्री शर्मा को रीवा के मीनरवा अस्पताल में ले जाया गया है। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया है कि सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा और उप निरीक्षक बृजराज सिंह (बीआर सिंह) के बीच किसी बात को लेकर जोरदार बहस होने लगे। ऐसे में बीआर सिंह ने थाना प्रभारी पर गोली चला दी। थाना परिसर में गोली चलने की घटना से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें हितेन्द्रनाथ शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
मिनरवा हॉस्पिटल में उपचार
सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्रनाथ शर्मा को मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उपचार के लिए मिनरवा हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उनके उपचार में जुटे हुए हैं। यहां मिनरवा अस्पताल परिसर में काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। यहां मौजूद पुलिस कर्मियों के मुताबिक थाना प्रभारी और बीआर सिंह के बीच तीखी नोक झोंक हुई जिसके बाद उप निरीक्षक ने उन्हें गोली मार दी। थाने में गोली चलने के बाद भगदड़ का माहौल निर्मित हो गया। फिलहाल दोनों के बीच थाना परिसर में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई यह कारण अभी अज्ञात बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
news updating ….

