jabalpurkatniLatestमध्यप्रदेश

Rewa Bhopal Vande Bharat जबलपुर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब कटनी होकर रीवा तक चलेगी

...

Rewa Bhopal Vande Bharat जबलपुर से भोपाल चलने वाली वंदे भारत ट्रेन अब रीवा से चलेगी साथ ही कटनी रुकते हुए गंतव्य जाएगी। मतलब यह वंदे भारत रीवा भोपाल कमलापति वंदे भारत कहलायेगी जबलपुर  वंदेभारतका नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन जबलपुर से पौने नौ बजे रवाना होगी और डेढ़ बजे रानीकमलापति पहुंचेगी। यहां पर दो घंटे रूकने के बाद साढ़े तीन बजे वापसी करेगी। रात 8.10 पर जबलपुर पहुंचेगी और यहां पर 10 मिनट रूकने के बाद रीवा रवाना हो जाएगा। यह ट्रेन रीवा रात साढ़े 11 बजे पहुुंचेगी।

ट्रेन की गति को भी बढ़ाया जाएगा, ताकि वह कम समय में अपना सफर तय कर सके। जबलपुर से रानीकमलापति का सफर लगभग चार घंटे को होगा। दरअसल जबलपुर रेल मंडल के कमर्शियल विभाग ने कुछ समय पूर्व ट्रेन का रूट, समय और सुविधा को लेकर एक सर्वे कराया था। इसमें से अधिकांश ने इस ट्रेन को रीवा से चलाने की मंशा जाहिर की थी। अब रेलवे ने इस पर निर्णय ले लिया है। हालांकि वंदेभारत ट्रेन के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Related Articles

Back to top button