Site icon Yashbharat.com

Rewa: लोकायुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही, राजस्व निरीक्षक 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

revenue inspector caught rewa 2019613 13935 13 06 2019 m

रीवा। लोकायुक्त पुलिस की टीम ने गुरुवार सुबह राजस्व निरीक्षक अतरैला रामशिरोमणि तिवारी(55) को 5 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। शिकायतकर्ता गंगा सागर पांडेय(51) ने लोकायुक्त पुलिस को शिकायत की थी कि राजस्व निरीक्षक ने पैतृक जमीन के सीमांकन के लिए रिश्वत की मांग की है। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने तिवारी को शासकीय भवन में स्थित कार्यालय में रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ लिया। जैसे ही यह कार्रवाई हुई राजस्व निरीक्षक घबरा गया था। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस निरीक्षक हितेंद्रनाथ शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Exit mobile version