Site icon Yashbharat.com

Rewa: मानवता पर मुआवजा भारी,22 घंटे तक मशीन में लटकता रहा इंजीनियर का शव

demo body rewa 2019621 22445 21 06 2019

रीवा। रीवा में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। मुआवजे के लिए मशीन के बैल्ट में शव को लटकाये रखा।

एक इंजीनियर का शव मशीन के बेल्ट में लगभग 22 घंटे तक लटकता रहा। इस दौरान मानवता पर मुआवजा भारी पड़ा। संवेदनहीन यूनियन एवं कंपनी के कर्मचारी मुआवजा को लेकर मांग करते रहे। एक ओर एक करोड़ रुपए बतौर हर्जाने की मांग कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ कंपनी इतना पैसा देने को तैयार नहीं थी।

कंपनी के अंदर इंजीनियर की हुई मौत और परिजनों की मांग को देखते हुए दोनों विधायक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंपनी प्रबंधन से बात की, आखिरकार घटना के 22 घंटे में बातचीत के बाद कंपनी प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 40 लाख का मुआवजा व 20000 पेंशन आजीवन देने की बात कही। तब पुलिस ने शव का पंचनामा दर्ज कर पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। जहां शव का पीएम होने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया हैं। मामला चोरहटा के नौबस्ता चौकी की अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी का है।

Exit mobile version