Friday, May 15, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Rewa नगर निगम आयुक्त ने विधायक के खिलाफ किया 5 करोड़ रुपये का मानहानी नोटिस जारी

रीवा Mp। रीवा नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव ने रीवा के विधायक और मध्य प्रदेश कैबिनेट के पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस दिया है। सभाजीत यादव ने कहा कि उन्होंने कई मौकों पर मेरे लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। इसलिए मैंने उन्हें एक नोटिस भेजा है।

शुक्ला ने यह भी कहा कि जब उनकी सरकार सत्ता में थी, तब उन्होंने मुझे बल्लभ भवन में पोस्ट करके मुझे पिंजरे में डाल दिया था। इतना ही नहीं कई बार मेरा  अपमान किया। यादव ने शुक्ला पर कई मौकों पर उन्हें ‘मानसिक रूप से बीमार’ बताने का आरोप लगाया और पूर्व मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जब इस मामले में शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल, रीवा से बाहर है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply