Site icon Yashbharat.com

Rewa : ट्रक और कार की टक्कर में चार की मौत, 4 घायल

acce

रीवा। मनगवां थाना के गंगेव पुलिस चौकी के समीप फोरलेन हाईवे में ट्रक और बोलेरो कार की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रात 12:30 बजे की बताई जा रही है, कार में सवार सभी लोग प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ट्रक और कार में टक्कर इतनी तेज हुई कि मौके पर ही चार लोगों ने दम तोड़ दिया। कार ड्राइवर बुरी तरह फंसा हुआ था। सूचना मिलने के बाद मनगवां पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को बाहर निकाला। इसके कुछ देर बाद डायर 100 की दो गाड़‍ियां भी मौके पर पहुंच गई और घायल बच्चों को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। मृतकों के शवों को मनगवां अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

Exit mobile version