Site icon Yashbharat.com

मप्र की दो सीटों बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को नतीजे

15 10 2024 election commsiner rajiv 20241015 153153

मप्र की दो सीटों बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को उपचुनाव, 23 को नतीजे।  मप्र के सीहोर की बुधनी सीट और श्योपुर के विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव का ऐलान किया है, जिसके साथ ही उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है।

Jharkhand Assembly Election Announced: झारखंड में दो चरणों में होंगे विधानसभा चुनाव, 13 और 20 नवंबर को मतदान

भोपाल। मध्यप्रदेश के दो सीटों बुधनी और विजयपुर पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग ने कर दिया। मुख्य चुनाव आयोग ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के साथ मप्र की इन दोनों सीटों के लिए भी चुनाव की तारीखों की घोषणा की है। विजयपुर और बुधनी पर 13 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

विजयपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा ने रामनिवास रावत को अपना प्रत्याशित घोषित कर दिया है, वहीं बुधनी के लिए पैनल बनाया जाएगा। इसी के आधर पर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। भाजपा ने दोनों उपचुनावों के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रावत कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे और मंत्री बनने के बाद विधायक पद से त्यागपत्र दे दिया है।

Exit mobile version