Site icon Yashbharat.com

भोपाल में लव जिहाद का सेंटर बना रेस्टोरेंट, पुलिस ने किया सील, बड़ा खुलासा

Screenshot 20250430 101308 Chrome

भोपाल में लव जिहाद का सेंटर बना रेस्टोरेंट, पुलिस ने किया सील, बड़ा खुलासा। हिंदू लड़कियों को फंसाने के बाद उनसे दुष्कर्म और उसका वीडियो बनाकर दूसरी लड़कियों को फंसाने का दबाव बनाने वाले दरिंदों पर कानून का शिकंजा कसने लगा है। भोपाल पुलिस ने टीआईटी कॉलेज के पास एक रेस्टोरेंट पर ताला लगा दिया। इसी रेस्टोरेंट में दुष्कर्मियों के गिरोह का अड्डा था।

आशंका है कि रेस्टोरेंट का संचालक इस गिरोह को आर्थिक मदद भी उपलब्ध करा रहा था। पुलिस रेस्टोरेंट संचालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों के बयान और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर इस रेस्टोरेंट की पहचान की गई।

Exit mobile version