Site icon Yashbharat.com

Resident Doctor Hadtal: कोलकाता की घटना के विरोध में आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं

images 26

Resident Doctor Hadtal: कोलकाता की घटना के विरोध में आज देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर, चालू रहेंगी इमरजेंसी सेवाएं  कोलकाता में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या के विरोध में शुक्रवार को देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है। इसका असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टरों के संगठनों ने कहा है कि इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई बर्बरता के विरोध में शनिवार सुबह 6 बजे से 24 घंटे की देशव्यापी सेवाएं बंद करने की घोषणा की है। साथ ही, सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।

हर तरफ विरोध प्रदर्शन, काम बंद

  • महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग करते हुए तृणमूल कांग्रेस 17 अगस्त को कोलकाता के मौलाली से धर्मतला तक रैली निकालेगी।
  • भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा शनिवार को पश्चिम बंगाल के सभी जिला मुख्यालयों में मौन कैंडललाइट मार्च निकालेगी।
  • जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने भी कोलकाता की घटना के विरोध में शनिवार को एक दिन के काम बंद का आह्वान किया है।
  • महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (एमएआरडी) ने शनिवार को मुंबई के आजाद मैदान में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है।

Exit mobile version