Site icon Yashbharat.com

Republic Day Parade 2025 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, सांस्कृतिक-आधुनिक और ताकतवर… कर्तव्य पथ पर दिख रही नए भारत की तस्वीर, देशभर में मन रहा गणतंत्र दिवस का जश्न

Screenshot 20250126 114846 Chrome

Republic Day Parade 2025 LIVE: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया, सांस्कृतिक-आधुनिक और ताकतवर… कर्तव्य पथ पर दिख रही नए भारत की तस्वीर, देशभर में मन रहा गणतंत्र दिवस का जश्न, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई.

भारतीय नौसेना की झांकी ने किया मार्च

76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया. जो एक मजबूत आत्मनिर्भर नौसेना को दिखाता है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है.

#WATCH 76वें गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय नौसेना की झांकी ने हिस्सा लिया। जो एक मजबूत आत्मनिर्भर नौसेना को दिखाता है और भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने और हजारों मील तक भारत की समुद्री शक्ति का प्रदर्शन करने में सक्षम है।

हॉर्स कैवेलरी दस्ते ने किया मार्च

गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवेलरी जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेट है, मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म और नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS) ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया. इसका नेतृत्व लेप्टिनेंट आहान कुमार कर रहे हैं. इस रेजिमेंट ने हाइफा की लड़ाई में तुर्कों से मुकाबला किया था.

#WATCH 76वां #RepublicDay🇮🇳 | गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पहली सैन्य टुकड़ी 61 कैवेलरी जो दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार रेजिमेट है, मुख्य युद्धक टैंक टी-90 भीष्म और नाग मिसाइल सिस्टम (NAMIS) ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया।

इंडोनेशियाई सैन्य बैंड ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी के 190 सदस्यीय बैंड जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता और इंडोनेशियाई राष्ट्रीय सशस्त्र बलों (टीएनआई) की सभी शाखाओं के 152 कर्मियों से युक्त मार्चिंग टुकड़ी ने 76वें गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर मार्च किया. इस साल इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में भाग ले रहे हैं.

76वें गणतंत्र दिवस की पहली हवाई संरचना

76वें गणतंत्र दिवस की पहली हवाई संरचना, ‘ध्वज संरचना’. 129 हेलीकॉप्टर यूनिट के Mi-17 1V हेलीकॉप्टर आसमान से उड़ान भरते हुए राष्ट्रीय ध्वज के साथ-साथ सेना, नौसेना और वायु सेना के संबंधित सेवा ध्वजों को ले जा रहे हैं और पुष्प वर्षा कर रहे हैं.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराया. राष्ट्रीय ध्वज को 21 तोपों की सलामी दी गई.

Exit mobile version