Site icon Yashbharat.com

RBI की मौद्रिक नीति से राहत: रेपो रेट में 0.50% की कटौती, EMI में कमी तय

rbi governer

RBI की मौद्रिक नीति से राहत: रेपो रेट में 0.50% की कटौती, EMI में कमी तय।मानसून सीजन की शुरुआत से ठीक पहले हुई मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद आरबीआई ने देश में रेपो रेट को लगातार तीसरी बार कम किया है. रेपो रेट में 0.50 प्रतिशत की कटौती की गई है. ये अब 5.5 प्रतिशत पर आ गई है।

देश में महंगाई के स्थिर रुख को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत घटा दिया है. मानसून सीजन की शुरुआत से ठीक पहले हुई एमपीसी की इस बैठक में रेपो रेट को लगातार तीसरी बार घटाने का फैसला किया गया. ये अब 5.5 प्रतिशत पर आ गई है. आम आदमी के लिए ये एक बड़ी राहत होने वाली है क्योंकि इससे उसके होम लोन से लेकर कार लोन तक की ईएमआई कम होने की उम्मीद बढ़ गई है।

आरबीआई ने 2025 की शुरुआत से ही रेपो रेट में लगातार कमी करना जारी रखा है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान भी रेपो रेट में 0.25-0.25 प्रतिशत की कटौती की गई थी और इसे 6.50 प्रतिशत से 6 प्रतिशत पर लाया गया था.

Exit mobile version