Site icon Yashbharat.com

शादी से इनकार या प्रेम संबंध? रतलाम में युवक की हत्या, गांव में भारी तनाव

istockphoto 1172143424 612x61228129 1

Shadow of the hand holding a big sharp knife. Murderer, killer or robber with a knife. Criminal. Crime. Horror scene.

 रतलाम। शादी से इनकार या प्रेम संबंध? रतलाम में युवक की हत्या, गांव में भारी तनाव । मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। नामली थाना क्षेत्र के ग्राम मेवासा में शनिवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान ग्राम कांडरवासा निवासी 18 वर्षीय आयुष पुत्र समरथलाल मालवीय के रूप में हुई है।

शादी से इनकार या प्रेम संबंध? रतलाम में युवक की हत्या, गांव में भारी तनाव
शव आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस तड़के 4 बजे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा और युवक के परिवार वालों को इसकी सूचना दी। युवक का शव मिलने के बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में एक आरोपित को हिरासत में लिया है।

आयुष के बड़े भाई अनिल ने आरोप लगाया है कि लड़की ने फोन लगाकर आयुष को बुलाया था। लड़की के परिवार के लोगों ने उसे बांधकर सिर मुंडवाया और मारपीट की। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार को पता नहीं था कि आयुष कब घर से गया था। वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था।

लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया

पुलिस के अनुसार शुक्रवार-शनिवार रात करीब 12 बजे आयुष लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान लड़की के पिता ने दोनों को साथ में देख लिया। जिसके बाद आरोपित पिता ने उसे खूंटे से बांधकर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

आयुष का शव और बाइक आरोपित के घर के पास स्थित मंदिर के सामने से मिले। शुरुआत में आरोपित ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते हुए युवक को भैंस चोर समझकर पकड़ने की बात बता रहा था। ।हालांकि, जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो लड़की के पिता ने हत्या की बात को स्वीकार कर लिया।

Exit mobile version