ग्वालियर में ‘हीटवेव’ का रेड अलर्ट: 46.5 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; 12 मई से लू के थपेड़े मचाएंगे कोहराम, जानें मौसम विभाग की चेतावनी। ग्वालियर-चंबल संभाग में अब सूरज की तपिश लोगों को झुलसाने वाली है। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का पूर्वानुमान जारी किया है। 10 मई से तापमान में जो उछाल शुरू होगा, वह 16 मई तक शहर को ‘भट्टी’ जैसा बना सकता है।
FD होल्डर की मौत के बाद बिना नॉमिनी कैसे मिलेगा पैसा? जानें बैंक से क्लेम करने का सही तरीका और जरूरी नियम
ग्वालियर में ‘हीटवेव’ का रेड अलर्ट: 46.5 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; 12 मई से लू के थपेड़े मचाएंगे कोहराम, जानें मौसम विभाग की चेतावनी
तापमान का ग्राफ: 37 से सीधे 46.5 डिग्री
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार (10 मई) से शहर के तापमान में तेजी से वृद्धि होगी:
-
शुरुआत (10 मई): तापमान 37°C से बढ़कर 43°C के बीच पहुंच जाएगा।
-
पीक (16 मई): सप्ताह के अंत तक पारा 46.5°C के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है।
12 मई के बाद ‘लू’ का टॉर्चर
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, 12 मई के बाद ग्वालियर-चंबल संभाग में लू (Heatwave) का प्रकोप बेहद गंभीर हो जाएगा। उत्तर-पश्चिम से आने वाली गर्म हवाएं दिन के समय घर से निकलना दूभर कर देंगी। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच बेवजह बाहर न निकलने की सलाह दी है।
सावधानी बरतें:
-
पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
-
बाहर निकलते समय सूती कपड़े पहनें और सिर को ढंककर रखें।
-
ओआरएस (ORS) या नींबू-पानी का सेवन करें

