सरकारी नौकरी: कटनी में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 24 पदों पर भर्ती, आज ही आवेदन की आखिरी तारीख
कटनी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने कटनी जिले की विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 9 और सहायिकाओं के 15 पदों सहित कुल 24 पदों पर भर्ती की जा रही है. यह नियुक्तियां पूर्णतः अस्थायी और मानदेय आधारित होंगी।
परियोजना अनुसार रिक्त पदों का पूरा विवरण
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार ने बताया कि जिले की अलग-अलग परियोजनाओं में पदों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:
| बाल विकास परियोजना का नाम | रिक्त पद (कार्यकर्ता) | रिक्त पद (सहायिका) |
|---|---|---|
| कटनी शहरी | – | 4 पद |
| मुड़वारा | 1 पद | 1 पद |
| बहोरीबंद | 1 पद | 3 पद |
| रीठी | 2 पद | 1 पद |
| ढीमरखेड़ा | 4 पद | 2 पद |
| विजयराघवगढ़ | – | 3 पद |
| बड़वारा | 1 पद | 1 पद |
| कुल पद (24) | 9 पद | 15 पद |
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता एवं शर्तें
-
स्थानीय निवासी: आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां पद रिक्त है। अन्य क्षेत्रों की महिलाएं इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगी।
-
शैक्षणिक योग्यता: आवेदिका का न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
-
आयु सीमा: 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आवेदिका की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें
इच्छुक और पात्र महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकती हैं, ऑफलाइन आवेदन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होंगे।
-
आवेदन करने की अंतिम तिथि: 13 जुलाई 2026
-
आवेदन में संशोधन (Correction) की अवधि: 15 जुलाई 2026 तक
-
आधिकारिक पोर्टल: आवेदन एमपी ऑनलाइन के विशेष चयन पोर्टल https://chayan.mponline.gov.in के माध्यम से भरे जा रहे हैं।
-
आवेदन शुल्क: एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने पर 100 रुपये शुल्क + 18% जीएसटी देय होगा।
-
जरूरी निर्देश:
ऑनलाइन फॉर्म भरते समय अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्रों को PDF प्रारूप में ही अपलोड करें। फॉर्म सबमिट करने के बाद उसकी प्रिंट प्रति संभालकर रखना आवेदिका की जिम्मेदारी होगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत नियमावली देखने के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर जा सकते हैं।
-
पद्म पुरस्कार 2027: असाधारण कार्य करने वालों के लिए नामांकन शुरू, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन का मौका -
हाईटेक पत्नी का ‘जीपीएस’ जाल: होटल में दूसरी महिला के साथ रंगेहाथ पकड़ा, जमानत के बाद बस में भी पति को जमकर कूटा -
सावन में बड़ा तोहफा: IRCTC की इस ‘स्पेशल ट्रेन’ से करें 4 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत के दर्शन, देखें किराया सूची -
रियल लाइफ ‘धमाल’: ₹1100 की पेंशन लेने पहुंचे दादाजी के खाते में आया 7.5 अरब का ‘W’, गिनते-गिनते हांफ गए लोग -
महादेव ऐप सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट, पुलिस कर रही पूछताछ -
Katni: आदतन अपराधी आकाश उर्फ राका 5 महीने के लिए ‘जिला बदर’ -
‘दूध की राजधानी’ बनेगा मध्य प्रदेश: 13 से 18 जुलाई तक ‘दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान’ -
इंदौर पुलिस की ‘इनसाइड स्टोरी’: प्रमोशन लिस्ट से गायब हुए 200 नाम; ड्रग्स कांड में ‘नाना पटवारी’ को सेफ एग्जिट देने की महकमे में ही चर्चा तेज -
भाजपा नेता रमेश शुक्ला और उद्योगपति मुकेश गुप्ता के बीच विवाद का मामला, ब्राम्हण समाज ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर की दोनों पक्षों पर एक सामान धाराओं के तहत कार्रवाई की मांग -
छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू की मैहर पदयात्रा पहुंची कटनी; दद्दाधाम में लिया आशीर्वाद, स्कूल में किया पौधरोपण -
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात; भिंड के लहार से सीएम डॉ. यादव करेंगे ₹1835 करोड़ का सिंगल क्लिक ट्रांसफर -
Police नियम-2025 का हंटर: पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू; दागी बाहर होंगे, छीनेगा कार्यवाहक प्रभार -
उपचुनाव की कमान सिंधिया को सौंपी, बनाया मुख्य चुनाव प्रभारी -
कटनी: मिथ्याछाप गरम मसाला बेचने वाले किराना व्यापारी पर 45 हजार रुपये का जुर्माना -
बरही तहसील पत्रकार संघ ने पेश की मानवता की मिसाल, दिवंगत पत्रकार विकास ताम्रकार के परिवार को दी 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता -
देवर ने रेती गर्दन, पति ने पकड़े पैर; मासूम भतीजे को भी उतारा मौत के घाट, कत्ल की खौफनाक इनसाइड स्टोरी आई सामने -
UP एग्रीगेटर पॉलिसी तैयार: अब कैब वाले नहीं वसूल पाएंगे मनमाना किराया; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो कटेगा जेब से पैसा, जानें नए नियम -
टांके लगाने के लिए दिया गया एनेस्थीसिया; डेढ़ साल के मासूम की मौत -
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी कैंडिडेट अभिषेक कुमार के हटने की ‘इनसाइड स्टोरी’; हलफनामा तो बहाना था, पिता का ‘चारा घोटाला’ कनेक्शन बना असली वजह! -
MP में औद्योगिक क्रांति: धार के भैंसोला में आकार ले रहा देश का सबसे बड़ा ‘PM मित्र पार्क’; ₹20,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 46 हजार को मिलेगा रोजगार
