Site icon Yashbharat.com

Real Cum Filmy Story: lजब शादी के दिन दूल्हे को पता चला कि दुल्हन उसकी बहन है, फिर हुआ कुछ ऐसा

shadi

shadi

चीन में शादी के दौरान एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसको लेकर कभी किसी ने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। बता दें कि यहां एक शादी के दौरान जब दूल्हे की मां की नजर अपनी होने वाली बहू पर पड़ी, तो उसके होश उड़ गए। इतना ही नहीं दूल्हे की मां दुल्हन को पकड़ कर जोर-जोर से रोने लगी। आइए जानते हैं पूरे मामले के बारे में…

दरअसल, शादी कर रहे ये कपल आपस में भाई-बहन निकले। इस बात का पता उस समय चला, जब दूल्हे की मां ने दुल्हन के हाथों पर बना हुआ जन्म का निशान देखा। निशान को देखते ही महिला ने तुरंत अपनी बेटी को पहचान लिया। खबरों के मुताबिक, ये घटना चीन के जिआनग्सू प्रांत के सोझोउ की है और यह शादी 31 मार्च को हो रही थी।

बता दें कि इन दिनों चीन मीडिया में ये खबर छाई हुई है। लड़की के हाथों पर बने निशान को देखकर दूल्हे की मां ने उसके मौजूदा माता-पिता के बारे में पूछा। लड़की के मौजूदा माता-पिता ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले इस लड़की को गोद लिया था। उन्हें ये बच्ची एक सड़क के किनारे पड़ी मिली थी।

इन खुलासों के बाद लड़की अपनी मां को पकड़ फफक-फफककर रोने लगी और अपने जैविक माता-पिता के बारे में पूरी जानकारी ली। हालांकि, इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि इतना कुछ पता चल जाने के बाद भी शादी पर कोई रोक नहीं लगी। क्योंकि दूल्हे को भी गोद ही लिया गया था और दुल्हन की असली मां ने इस शादी को नहीं रोका।

अक्सर ये बात कही जाती है कि ‘किस्मत बड़े अजीब खेल खेलती है।’ चीन की ये घटना भी कुछ इसी तरह है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, 20 साल पहले जब इस महिला की बेटी गुम हो गई, तो उन्होंने खोजने की काफी कोशिश की। इसी दौरान महिला ने एक बच्चे को गोद ले लिया। शादी में मौजूद सभी लोग इस घटना के बारे में जानकर काफी भावुक हो गए और सभी लोगों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।

 

Exit mobile version