अच्छे से पढ़ें, कटनी में 4 जनवरी को बिजली रहेगी बंद, आपका क्षेत्र तो शामिल नहीं? यहां देखें

कटनी। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, कटनी वृत्त के अंतर्गत 132 केवी उपकेंद्र शांतीनगर में आवश्यक संधारण कार्य के चलते 4 जनवरी 2026 (रविवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।

इस दौरान कटनी शहर संभाग क्षेत्र के अंतर्गत 132 केवी उपकेंद्र शांतीनगर से निकलने वाले समस्त 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इन 33 केवी फीडरों पर रहेगा प्रभाव

33 केवी कटाएघाट-1 एवं 2, ऑडिसन-1 एवं 2, ACC, बर्न एंड कंपनी, स्लिमनाबाद, बिलहरी, NKJ, डबर, मानसरोवर, पहरुआ सहित अन्य संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

प्रभावित 11 केवी क्षेत्रों की सूची

11 केवी सिटी-7 (मिशन चौक, चांडक चौक, हॉस्पिटल, झंडा बाजार), इंडस्ट्रियल एरिया बरगवां, डान फीडर बरगवां, पाठक बंगला, भट्टा मोहल्ला, जय हिंद चौक, भारत चौक, नेहरू स्कूल, गायत्रीनगर, राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, रोशन नगर, दुर्गा चौक, प्रेम नगर, साईं कॉलोनी, जैन कॉलोनी, एसपी कॉलोनी, मंगल नगर, बिलहारी, खिरहनी, झिंझरी, एनकेजे मार्केट, जिला न्यायालय, कलेक्ट्रेट कार्यालय, रेलवे स्टेशन, VIP रोड, गोल बाजार, घंटाघर गांधी द्वार, मिशन चौक, सिविल लाइन, शासकीय अस्पताल, विवेकानंद पार्क, गणेश चौक, राजनंद काम्प्लेक्स सहित अनेक क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इसके अतिरिक्त 33/11 केवी उपकेंद्र शांतीनगर, सिटी-1, सिटी-2, सिटी-3, सिटी-4, सिटी-6, सिटी-7 तथा उनसे जुड़े ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

उच्च व निम्न दाब उपभोक्ता होंगे प्रभावित

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि उपरोक्त 33 एवं 11 केवी फीडरों से जुड़े समस्त उच्चदाब एवं निम्नदाब उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी।

समय में हो सकता है परिवर्तन

विभाग ने यह भी बताया है कि आवश्यकतानुसार बिजली कटौती की समयावधि में घट-बढ़ की जा सकती है।
विद्युत विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।

Exit mobile version