Site icon Yashbharat.com

RDVV में इस बार वर्चुअली दीक्षांत समारोह, डिजिटल मैडल सर्टिफिकेट

images 73

Rdvv news jabalpur: रानी दुर्गावती विवि जबलपुर में इस बार वर्चुअली दीक्षांत समारोह होगा। कोरोना संक्रमण से उत्पन्न परिस्थितियों के बीच इस बार रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (रादुविव‍ि) में 32वां वार्षिक दीक्षांत समारोह डिजीटल तरीके से होगा। विवि प्रशासन ने कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए अनूठी पहल करते हुए पहली बार तकनीक का उपयोग कर डिजिटल तरीके से दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। ताकि कोरोना के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके।यह जानकारी रादुविवि कुलपति प्रो. कपिल देव मिश्र ने रविवार को डिजिटल दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित ऑनलाईन बैठक में दी।

आनलाइन बैठक कर बनाई रणनीति: रादुविवि में पहली बार आयोजित किए जा रहे डिजिटल दीक्षांत समारोह में किसी तरह की तकनीकी समस्‍या न हो इसके लिए रादुविवि कुलपति ने ऑनलाईन बैठक में तैयारियों की समीक्षा की। कुलपति प्रो. कपिलदेव मिश्र ने बताया कि मौजूदा महामारी के दौरान सुरक्षा प्रावधानों के मद्देनजर रादुविवि ने अपने पीएच.डी. उपाधिधारकों एवं पदक विजेताओं के लिए डिजिटल तरीके से दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है। इसके तकनीकी पक्ष और तैयारियों के विविध पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा होनी चाहिए ताकि व्यवस्थाएं दुरूस्त हो सकें।

उपाधिधारकों व पदक विजेताओं को मिलेंगे डिजिटल प्रमाणपत्र : डिजिटल दीक्षांत समारोह में पीएच.डी. उपाधि धारकों एवं पदक विजेताओं को डिजिटल प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। बैठक में कुलसचिव दीपेश मिश्रा, विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह कमेटी समन्वयक प्रो. पी.के. सिंघल, सहायक कुलसचिव अभयकांत मिश्रा सहित सभी अधिकारी, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। विदित हो कि जबलपुर में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या 13 हजार से ऊपर जा चुकी है। हालांकि इससे ठीक होने वालों का रिकवरी रेट भी 94.35 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना के एक्टिव केस अब 524 बचे हैं।

Exit mobile version