Site icon Yashbharat.com

RDVV के रजिस्ट्रार ने दिग्विजय से की मुलाकात, चुनाव आयोग ने कर दिया तबादला

images 23 1

जबलपुर। सियासी लोगों से मिलना अधिकारियों को कितना भारी पड़ सकता है ये मध्यप्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। रेलवे स्टेशन पर एक मुलाकात ने चुनावी माहौल में नया गुल खिला दिया। हवा उड़ी कि कुलसचिव कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

आयोग के पास तक मुलाकात की तस्वीरें पहुंच गईं। फिर क्या, फौरन तबादले के आदेश जारी हो गए। कुलसचिव को चित्रकूट ग्रामोदय यूनिवर्सिटी भेज दिया गया। गुरुवार की दोपहर यूनिवर्सिटी में तबादले की खबर उड़ गई। आयोग के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग से कुलसचिव डॉ. बी भारती के तबादले का आदेश पहुंचा। उन्हें तत्काल चित्रकूट यूनिवर्सिटी में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश मिले।

Exit mobile version