क्रिकेटFEATUREDLatestSportsआईपीएल 2018खेल

RCB vs DC: 3.3 ओव्हर में 12 रन देकर 4 विकेट, 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास

RCB vs DC: 3.3 ओव्हर में 12 रन देकर 4 विकेट, 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने रचा इतिहास

RCB vs DC: 21 साल की श्रेयंका पाटिल ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की। वह आरसीबी के लिए सबसे सफल गेंदबाज भी रहीं। उन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट अपने खाते में डाले। इसी के साथ श्रेयंका पाटिल वुमेंस प्रीमियर लीग के फाइनल मैच का बेस्ट स्पेल फेंकने वाली गेंदबाज भी बन गई। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस की हेली मैथ्यूज के नाम था। हेली मैथ्यूज ने 2023 वुमेंस प्रीमियर लीग में 4 ओवर में 5 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए थे।

सोफी मोलिनू ने भी दिखाया करिश्मा

इस मैच में श्रेयंका पाटिल के अलावा सोफी मोलिनू ने भी कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। खास बात ये थी कि सोफी मोलिनू ने ये तीनों विकेट एक ही ओवर में चटकाए। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स तेज गति से रन बना रही थी। लेकिन सोफी मोलिनू ने एक ही ओवर में पूरा खेल बदल दिया।

शैफाली की दिल्ली के लिए सबसे बड़ी पारी 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा इस मैच में सबसे सफल बल्लेबाज रहीं। शैफाली वर्मा ने 27 गेंदों पर 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के जड़े। उनके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने 23 रन का योगदान दिया।

Back to top button